47 ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप,3साल बाद भी नहीं बुझी गांव की प्यास।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इस भीषण गर्मी में गांव में बंद पड़ी नल से जल योजना वाली प्रणाली से गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल्स के माध्यम से प्यासअभी तक नहीं बुझ सकी है। ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए लंबित 47 योजनाओं को जो खराब स्थिति में पड़े हुए हैं उनकी त्वरित तकनीकी जांच करके उसकी मरम्मती जल्द से जल्द पूरा करने के लिएआदेश दिया गया है।
जिले के ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायतराज  विभाग से अब सरकार ने   लोक स्वास्थ्यअभियंत्रण विभाग(पीएचईडी) को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अभी भी47 ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाअपनी बदहाली का रोना रो रही है, इसके साथ ही ठप पड़ी हुई है,जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है।
लोक स्वास्थ्यअभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता,बेतिया प्रमंडल के नीतिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि 
इन सभी बंद पड़े,खराब, क्षतिग्रस्त योजनाओं को शीघ्र शुरू करने,बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
इन्होंने संवाददाता को बताया कि समय तो लगेगा मगर इन 47 बंद पड़े परियोजनाओं का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा,ताकि ग्रामीणों को शुद्ध जल की जरूरत पूरी हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम