अपराध करके हथियार छुपा कर रखने में 4 अपराधी हुए गिरफ्ता।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
तेलंगाना राज्य में,बगहा पुलिस जिला के 4 अपराधियों के द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद बगहा थाना क्षेत्र में हथियार छुपा कर रखने के मामले में, पुलिस ने त्वरित संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नाचराम थाना में प्राथमिकी  दर्ज हुई थी,इस कांड से संबंधित बगहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.65 एमएम की पिस्टल तीन मैगजीन,20 कारतूस बरामद किए।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि 02 सितंबर 2026 को तेलंगाना के नाचराम थाना पुलिस के पुलिस निरीक्षक, नाचराम पीएसओ,कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान एवं उद्भेदन के सिलसिले में बगहा आए, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसअधीक्षक बगहा के निर्देश पर, एसडीपीओ बगहा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में बगहा एवं चौतरवा थाना ध्यक्ष सहित,जिला के आसूचना इकाई के पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।विशेष टीम ने छापामारी कर कांड के आरोपित,आशीष कुमार, पिता,शैलेन्द्र पटेल,ग्राम नककटोला बड़गांव,थाना बगहा,संदीप महाजन, पिता,मनोज कुमार,संदीप कुमार,पिता हरियन्द्र,शशि कुमार,पिता हरेंद्र पटेल, थाना चौतरवा को गिरफ्तार किया। छापामारी के दौरान पुलिस नेआरोपितों के कब्जे से 7.65 एमएम पिस्टल,तीन मैगजीन,20 जिंदा कारतूस बरामद किये बरामद हथियार,कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार चारोंआरोपितों से पूछताछ की गई।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार 4 आरोपितों में आशीष कुमार को छोड़कर शेष तीनआरोपितों को तेलंगाना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर नाचराम थाना कांड संख्या 437/26 मेंअपने साथ तेलंगाना लेकर गई।पुलिसअब इस मामले में हथियार के श्रोत आपराधिक घटना में आरोपितों की भूमिका, अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदा- बगहा,थानाध्यक्ष चौतरवा, थानाध्यक्ष बगहा,पुलिस निरीक्षक,सृष्टि कुमारी, जिलाआसूचना इकाई बगहा,सशस्त्र बल, चौतरवा की भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करी में जुड़े आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।इस जिला में इस तरह की घटना पूर्व में भी घट चुकी हैं,हथियार की तस्करी,युवतियों का अपहरण,ऑनलाइन ठगी,
नगद राशि,जेवरात लेकर भागने का मामला भी दूसरे राज्यों से इस जिला में कई बार होता रहा है,दूसरे राज्य के पुलिस इस जिला मेंआकर इस जिला के पुलिस के सहयोग,संयुक्त कार्रवाई करकेअपराधियों को पड़करअपने राज्य में ले जाती है,वहांअपने स्तर से कार्रवाई करती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम