आंगन मिलन कार्यक्रम में 4 महिलाओं की गोद भराई।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
वाल्मिकी बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कम्युनिकेशन प्लान की गतिविधि के अनुसार सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 4 महिलाओं की गोद भराई की गई। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. ओपी टॉक द्वारा उपस्थित महिलाओं को आंगनबाड़ी पर मिलने वाली सेवाओं, यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे जीरो डोज कार्यक्रम व पोषण संबंधी जानकारी दी गई। डॉ. टांक ने विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सुविधाओं से उपस्थित महिलाओं को लाभांवित किया। समन्वयक भावना राठौड़ द्वारा गर्भावस्था से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम,आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता व सहायिका भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment