50 महिलाओं को सोलर लैंप का वितरण, बिजली नहीं रहने पर बच्चों की पढ़ाई में मिलेगी मदद।
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड के कुरमावां टोला बलजोरी बिगहा, मुड़ियल एवं नदरपुर टोला खगड़ाही गांव में जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से मजदूर किसान विकास संस्थान द्वारा 50 बच्चों की माताओं के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि सोलर लैंप का उद्देश्य बिजली नहीं रहने की स्थिति में बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के तहत ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ 7 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के लिए भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर मजदूर किसान विकास संस्थान के सचिव रामदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिवनंदन रविदास, संस्था की सदस्य उमा देवी, अनुदेशिका नीलम कुमारी एवं मंजू देवी सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में फूलकुमारी देवी, नेहा देवी, चिंता कुमारी समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment