जिला न्यायाधीश बलिया की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

धनंजय कुमार शर्मा 
 बलिया।उत्तर प्रदेश। 
दिनांक-30.09.2026 को माननीय जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में  जिलाधिकारी ज्ञागेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट के साथ राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बलिया में बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित कानून व प्रावधानों के के बारें में अवगत व जागरूक किया गया। 
   जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं/अध्यापिकाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर को भी बताया गया। यदि किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़, उत्पीड़न,पीछा करने अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें। सुरक्षित आवागमन, आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानी बरतने तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध पुलिस सहायता के बारे में जागरूक किया गया ।
☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी-
112–आपातकालीन पुलिस सेवा,1090–महिला पावर लाइन,1098–चाइल्ड हेल्पलाइन,181–महिला हेल्पलाइन,1930–साइबर अपराध हेल्पलाइन,1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन।
बलिया पुलिस की अपील-
बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लें। साथ ही अपने आसपास की महिलाओं एवं बालिकाओं को भी उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करें।
 मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)-महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए बलिया पुलिस का निरंतर प्रयास।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम