परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस पटना में आज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी संभावित।
हाजीपुर(वैशाली)बिहार।
वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन एवं इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से पटना शहर स्थित ऐतिहासिक रविंद्र भवन के विशाल सभागार में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन का भव्य आयोजन आज किया जा रहा है। कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान, बैठकें एवं सामाजिक संवाद के माध्यम से लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा चुका है।
इस संबंध में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन एवं इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्री राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष श्री सलीम परवेज, विधान परिषद सदस्य श्री संजय सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद सदस्य श्री ललन सर्राफ आदि को आमंत्रित किया गया है।
वहीं बिहार के विभिन्न जिलों से सभी समाज के हजारों लोगों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी, कारीगर एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी भी संभावित है।
श्री अली इमाम भारती ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन देशभक्ति, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देता है। 10 सितंबर का यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत आवाज उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बिहार के लोगों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की।
प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हाजी बिलाल उर्फ पप्पू ने कहा कि समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है। सम्मेलन के माध्यम से समाज की समस्याओं एवं मांगों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव श्री महबूब आलम ने कहा कि समाज को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में भी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। शिक्षा, रोजगार और सम्मान के साथ राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी समाज की प्राथमिक आवश्यकता है।
राष्ट्रीय महासचिव श्री मजहर हसनैन ने कहा कि समाज के अधिकारों की लड़ाई को गांव एवं प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। सम्मेलन में बिहार के विभिन्न हिस्सों से होने वाली भागीदारी संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का संदेश देगी।
इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू वारसी ने कहा कि 10 सितंबर का सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सम्मान, अधिकार, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी का बड़ा संदेश देगा। देश एवं बिहार भर के दर्जी, बुनकर, धुनिया और रंगरेज कारीगर इस अवसर पर एकजुट होंगे। उन्होंने बिहार के सभी जिलों एवं देशभर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने की अपील की।
प्रदेश सचिव श्री सफर आलम ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ता सक्रिय हैं और लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव श्री परवेज आलम ने कहा कि बिहार के सभी हिस्सों से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन समाज के हक, सम्मान, रोजगार एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना होगा। उन्होंने सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मोहम्मद शाहनवाज अता ने बताया कि सम्मेलन के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया गया है। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को पटना लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड स्थित सुमेरा गांव पहुंचा, जहां जिला संयोजक इंजीनियर तबरेज आलम के निजी आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी चंपारण से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इंजीनियर तबरेज आलम ने कहा कि मोतिहारी, कल्याणपुर, कोटवा, पीपराकोठी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे।
वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अल्ताफ आलम उर्फ राजू ने कहा कि सम्मेलन में इदरीसी एवं दर्जी, धुनिया, रंगरेज एवं बुनकर समाज के हक-अधिकार, सम्मान, रोजगार, आर्थिक विकास, सरकारी योजनाओं में भागीदारी, युवाओं के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास, कारीगरों के हितों का संरक्षण तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अंजुमन इदरीसिया के अध्यक्ष मोहम्मद शकील ने कहा कि सम्मेलन समाज की एकजुटता को मजबूत करने और आने वाले समय के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय हैं। प्रदेश संगठन प्रभारी जमशेद आलम उर्फ प्यारे, प्रदेश सचिव मोहम्मद आसिफ अता, प्रदेश सचिव सफर आलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता, पटना प्रमंडलीय अध्यक्ष (वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन) इकबाल आलम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बशीर, प्रदेश महासचिव परवेज आलम, आईडीएफ नेता इफ्तेखार आलम उर्फ कोको, पूर्वी चंपारण जिला संयोजक इंजीनियर तबरेज आलम, जमशेद आलम, प्रदेश महासचिव, वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।
विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज किया है। इनमें रोहतास जिलाध्यक्ष असगर इमाम, वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान रजा, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष आकिब जावेद, गया जी जिलाध्यक्ष रज्जन इदरीसी, आईडीएफ जिला अध्यक्ष आजाद इदरीसी, नवादा जिलाध्यक्ष, दरभंगा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन उर्फ काले, मधुबनी जिलाध्यक्ष इफ्तेखार आलम, मोहम्मद सलीम खान जिला अध्यक्ष नवादा (वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन), मोहम्मद शमीम जिला अध्यक्ष नवादा (आईडीएफ), मुसाहिब अली जिला अध्यक्ष सारण, मोहम्मद फारूक जिला अध्यक्ष अरवल, मोहम्मद कलीम जिला अध्यक्ष बक्सर, महताब आलम उर्फ मन्नू जिला अध्यक्ष भोजपुर, मोहम्मद अरमान जिला सचिव भोजपुर, मोहम्मद मुस्तफा आलम उर्फ मुन्ना जिला महासचिव वैशाली, साहिल शफीक मीडिया प्रभारी समस्तीपुर तथा आईडीएफ नेता मोहम्मद अलाउद्दीन (सराय, वैशाली) सहित बिहार के अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।
फेडरेशन ने बिहार के सभी जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, कारीगरों, बुद्धिजीवियों तथा दर्जी-इदरीसी समाज के लोगों से अपील की है कि वे आज 10 सितंबर को पटना के रविंद्र भवन पहुंचकर वीर अब्दुल हमीद की शहादत को नमन करें और इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं।
फेडरेशन नेताओं ने कहा कि रविंद्र भवन से उठने वाली आवाज समाज के हक, सम्मान, रोजगार, आर्थिक विकास और राजनीतिक भागीदारी की आवाज होगी।
Comments
Post a Comment