डोभी के चतरा मोड़ से 61 गैलन स्प्रीट बरामद ,दो गिरफ्तार।
गया, बिहार।
जिले के डोभी थाना क्षेत्र स्थित चतरा मोड़ के निकट से एक पिकअप पर लदे 61 गैलन स्प्रीट बरामद किया गया है। बरामद गैलन में कुल 2135 लीटर स्प्रीट बताया गया है।इस मामले में दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि उत्पाद थाना शेरघाटी के अधिकारियों द्वारा जिले के डोभी थाना के निकट चतरा मोड़ पर एक ट्रक पर लदे 61 गैलन कच्चा स्पीड बरामद किया गया है। 35 लीटर वाले गैलन में कुल2135 लीटर स्पिरिट मौजूद था। इस मामले में दो कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें सत्यम कुमार एवं शंकर कुमार के रूप में पहचान की गई है, जो झारखंड प्रांत के बोकारो जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि स्पिरिट लदे वाहन पिकअप को भी जप्त कर लिया गया है। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के स्नेहा कुमारी, मो हाबिल ,अजय कुमार सिंह व अन्य लोग थे।
Comments
Post a Comment