एसएसबी 65 वीं का जवान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, कोहराम।
बेतिया, बिहार।
एसएसबी 65 वीं में तैनात एक जवान ने रात्रि समय फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली।मृत जवान,रवि कुमार,उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।वह जम्मू कश्मीर के जगदंबा कंडोली
निवासी,कृष्ण लाल के पुत्र थे।मौत की सूचना मिलते ही पूरे एसएसबी कैंप परिसर में हड़कंप मच गया चारों ओर सनसनी फैल गई।रात्रि 9:30 बजे रस्सी से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।एसएसबी के जवान,अधिकारी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे,मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वाहिनी के कमांडेंट, नंदन सिंह मेडा ने संवाददाता को बताया कि मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
Comments
Post a Comment