अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस से हंगामा पर 8 महिलाएं सहित दर्जनों लोगों हुए गिरफ्तार,एक देसी कट्टा हुआ बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया टाउन थाना के एक वांछितअभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस को भेड़िहारी गांव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा,इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई,धक्का मुक्की,सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 8 महिला सहित दर्जनों लोगों को पुलिस ने पकड़ा,
इस हंगामा का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी खराब हो गया स्थिति बिगड़ने पर कोई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर
दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस से संबंधित आपको बताया कि गुढ़ियारी निवासी भुसावर सेठ का पुत्र जहांगीर से बेतिया टाउन थाना में दर्ज एक मामले का नामजद अभियुक्त है,उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला की क्यूआरटी और पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची थी,पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपीय करताहा नदी के पास मौजूद है,पुलिस को देखते ही आरोपी जहांगीर शेख भागने लगा,जवानों ने पीछा किया तो वह दौड़ते हुएअपने घर में घुस गया।
इसी दौरान परिजन और गांव के ही महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी,पुलिस काआरोप है कि सरकारी काम में बाधा डालते हुए जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया,जिसे अफरातफरी के बीच आरोपी फरार होने में सफल रहा है।घटना की सूचना मिलती ही पुलिस इंस्पेक्टर,राजीव कुमार के नेतृत्व में क्यूंआर टीम के अलावा मैनाटांड,बलथर, भगाहां,कंगाली थाना सहित कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया गया,इस मौके पर से
8 महिला सहित दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान पुलिस नेआरोपी के घर से एक देसी कट्टा के साथ साथ घर में विभिन्न स्थानों पर रखे गए तस्करी के लिए10 मवेशी को पकड़ा गया,जिसे थाना लाया गया। इसकेअलावा तीन पिकअप,एक बोलेरो,एक स्विफ्ट कार को जप्त किया गया,पुलिस इन सभी वाहनों के दस्तावेजों, कागजात को खंगाल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम