पुराने पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग, कानपुर में धरना-प्रदर्शन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में देशव्यापी आंदोलन के क्रम में मंगलवार को गांधी पार्क, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया ने कहा कि पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ में शामिल किया जाए। उन्होंने कोरोना काल के 18 माह के रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान करने, रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने और वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन करने की मांग उठाई।इसके अलावा स्थानीय निकाय,जल संस्थान, जल निगम और नगर निगम के पेंशनर्स को दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना में शामिल करने तथा जल निगम के पेंशनर्स को बकाया पेंशन के साथ प्रत्येक माह समय से पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। आरपी श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।प्रदर्शन में बी.एल.गुलाबिया,अशोक कुमार मिश्रा, बेचे लाल कुशवाहा,रविंद्र कुमार मधुर, चंद्र हांस सिंह चौहान एडवोकेट,सरदार इंद्रजीत सिंह गिल, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय,वी.एन.पाल, रमाकांत वर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी,सुशील श्रीवास्तव,दुर्गा प्रसाद अनुरागी, विमला मिश्रा, राम रानी कटियार, स्नेहलता लाल, ऊषा चौहान, शाहनाज खान और मंजू भारतीय सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम