जश्नेईद मिलादुन्नबी का आयोजन हरी मस्जिद सिधारीपुर में हुआ सम्पन्न।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
हर साल की तरह इस साल भी हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर हरी मस्जिद सिधारीपुर के तत्वाधान में जश्न ईद मिलादुन्नबी का आयोजन बाद नमाज एशा सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हजरत मौलाना मुफ्ती मुनव्वर रजा मिस्बाही उन्होंने हजरत मोहम्मद साहब की यौमें पैदाइश पर रोशनी डाली और कहा उनका जन्म सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं हुआ था वह सारे आलम के लिए दुनिया में भेजे गए थे आप पूरे विश्व में उनकी पैदाइश लोग मना रहे हैं
हम हरी मस्जिद कमेटी के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने इस बरसात के महीने में भी इतनी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
तथा प्रोग्राम को सफल बनाया प्रोग्राम का आगाज हाफिज व कारी फिरोज आलम की तिलावते कुरआन पाक से हुई। इस अवसर पर हाजी सोहराब खान, गुलाम हैदर, फाजिल अब्बासी, अब्दुल अहद, गुलाम अली खान, शमसुद्दीन अंसारी, हामिद अंसारी, रफीउल्लाह सहित तमाम मोहल्ले के लोग मौजूद रहे
नौजवान कमेटी के सभी मेमबरान अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया जिसको लेकर मोहल्ले में खूब चर्चा है कार्यक्रम के अन्त में शिरनी वगैरा का बड़े पैमाने पर इंतेज़ाम कमेटी के जानिब से किया गया था
Comments
Post a Comment