कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिला के नदी थानाक्षेत्र के रतवल में,एक कारऔर बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार 53 वर्षीय व्यक्ति अब्बासअली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,मृतक यूपी के बाहिंसार के रहने वाले बताए गए हैं,जोअपने एक संबंधी तेलपुर देवराज के यहां गए हुए थे,लौटते समय कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,कार की जांच करने के क्रम में कार से भरी मात्रा में अंग्रेजीशराब की कई बोतले पकड़ी गई।साथ ही बाइक की डिक्की से प्रतिबंधित मांस भी पकड़ गया,पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जप्त कर लिया है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन नदी थाना पर पहुंच गए,साथ ही घटना स्थल पर नदी थाना पुलिस पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर बगहाअलमंडलीयअस्पतापोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बारे में संवाददाता को मृतक के साढु,मेराजअली ने बताया कि मृतकअपने घर सेअपने रिश्तेदार से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे,तभीअचानक ही तेज रफ्तार सेआ रही कार चालक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफीआवाज सुनाई दी जिससे बाइक चालक, अब्बासअली की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।नदी थानाअध्यक्ष, दीपक कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजनों के द्वाराअभी तक कोईआवेदन प्राप्त नहीं हो सका है,आवेदन मिलने के बाद ही जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम