डॉ. शोहेब हाश्मी के जन्मदिन के अवसर पर पडेगांव अंसार कॉलोनी में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन।
एशियन हॉस्पिटल के डॉ. शोहेब हाश्मी सर के जन्मदिन के अवसर पर पडेगांव स्थित अंसार कॉलोनी में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, मिस्कीन, यतीम, बुजुर्गों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना था।
शिविर में लगभग 400 से 500 लोगों ने पहुंचकर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर के सफल आयोजन में आयोजकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बजरंग वाणी, सय्यद जाकेर, युसुफ भाई, सोहेल भाई, अमेर शेख, कदिर भाई, सय्यद अनवर कादरी एवं मुदशिर भाई सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। बड़ी संख्या में लोगों के लाभान्वित होने पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment