इस्मत आरा को सैकड़ों फरज़ंदान-ए-तौहीद ने नम आंखों से किया सुपुर्द-ए-खाक।

हाजीपुर/महनार (वैशाली) बिहार।
वैशाली जिले के महनार बाजार स्थित प्रसिद्ध शमीम टेलर के संचालक मोहम्मद शमीम इदरीसी की पत्नी श्रीमती इस्मत आरा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों एवं शुभचिंतकों के बीच मातम का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती इस्मत आरा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, बीती देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली
उनकी नमाज-ए-जनाजा रविवार को नमाज-ए-असर के बाद महनार बाजार स्थित मिडिल स्कूल के विशाल परिसर में अदा की गई। नमाज-ए-जनाजा नया टोला जामा मस्जिद के खतीब एवं इमाम मोहम्मद इरशाद रजवी मरकज़ी ने पढ़ाई। इस अवसर पर विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।
नमाज-ए-जनाजा के बाद श्रीमती इस्मत आरा को नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके पीछे दो बेटे और तीन पोते हैं।
श्रीमती इस्मत आरा वैशाली जिले के प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता की बड़ी मामी थीं। उनके निधन पर पत्रकारिता, सामाजिक एवं स्थानीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और मरहूमा के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।
लोगों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि अल्लाह मरहूमा इस्मत आरा की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सब्र-ए-जमील प्रदान करे।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम