तीज पर्व पर साड़ी खरीदने के मामले में अनबन होने पर विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
तीज पर्व पर पति-पत्नी में नई साड़ी,तीज पर्व का अन्य सामान खरीदने को लेकर अनबन होने पर विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पूर्व में मंदिर में प्रेमविवाह के बाद मुन्नी देवी,पति,चंदन कुमार लौरिया थाना क्षेत्र के कटिया पंचायत के फुलवरिया के वार्ड संख्या 7 में रह रही थी,उसकी मौत की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। प्रभारी थानाअध्यक्ष,प्रियंका कुमारी ने संवाददाता को बताया कि फुलवरिया गांव से मुन्नी कुमारी का शव बरामद किया गया,प्रथम दृष्टिया मामलाआत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि फुलवरिया निवासी, चंदन कुमार और भैरवगंज थाना क्षेत्र के गुदगुदी गांव निवासी,मुन्नी कुमारी के बीच प्रेमसंबंध था,दोनों ने मंदिर में विवाह किया था, शादी के बाद मुन्नी पति के साथ फुलवरिया में रह रही थी।पति,चंदन कुमार निजी स्कूल का गाड़ी चालक का काम करता है।
Comments
Post a Comment