एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 
थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने NDPS Act से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 230/2026, धारा 8/22C/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त: ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव एवं कांस्टेबल बलराम यादव शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम