मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे ध्वजारोहण।

17 सितंबर को मुख्य शासकीय समारोह, पालकमंत्री संजय शिरसाट ने तैयारियों का लिया जायजा
ब्यूरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी 
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र।
मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को आयोजित मुख्य शासकीय समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर सामाजिक न्याय मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने आज विभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत, जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी., मनपा आयुक्त अमोल येडगे, पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, शासकीय मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. शिवाजी सुक्रे, विभागीय क्रीड़ा उपसंचालक शेखर पाटील, उपसंचालक (सूचना) प्रवीण टाके, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता एस.एस. भगत, सहायक आयुक्त मंजुषा मिसकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के भूमिपूजन, उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महानगरपालिका तथा विभागीय क्रीड़ा संकुल के विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।
मुख्य समारोह के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों, नियोजन, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पालकमंत्री संजय शिरसाट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियां आपसी समन्वय के साथ निभाएं और समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विशेष ध्यान दें।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम