दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर।

धनंजय कुमार शर्मा 
बिल्थरारोड,बलिया। उत्तर प्रदेश 
 उभांव थाना अंतर्गत नगरा मार्ग पर बुधवार की शाम जमूआंव पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उपचार के दौरान जमूआँव निवासी अनूप कुमार (उम्र 18 वर्ष)पुत्र श्रीराम की मौत हो गई। बताया जाता है कि अनूप कुमार देवरिया जिले के भागलपुर से मजदूरी कर बाइक से अपने घर जमूआँव लौट रहा था। इसी दौरान नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर निवासी चंदन राजभर( 25 )पुत्र नंदलाल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान नगरा की  तरफ से गुजर रहे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों  के सिर और सीने में गम्भीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान अनूप कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे घायल चंदन राजभर को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर्स कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम