बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बलिया के, डॉ० आदित्य 'अंशु' को मिला साहित्य गौरव सम्मान।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया।उत्तर प्रदेश। 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विकास संस्कृति साहित्य अकादमी एवं विकास संस्कृति अभियंता अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय  अधिवेशन 2026 में बलिया के चार साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित साहित्यकारों में डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु', डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर, डॉ. सुनील कुमार ओझा एवं डॉ. फतेहचंद बेचैन जी शामिल रहे। 
    कार्यक्रम में साहित्य, शोध एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्वतजन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक रहे। वहीं बलिया के ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संगोष्ठी का विषय 'राष्ट्रकवि की अवधारणा एवं भारत के राष्ट्रकवि' था, जिसमें दो दर्जन से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ.सुनील कुमार ओझा, डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर एवं डॉ. फतेहचंद बेचैन ने भी शोधपत्र प्रस्तुत किया एवं वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' ने अपने वक्तव्य में बलिया जिले के साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के इतिहास एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रकवि की अवधारणा एवं राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य में राष्ट्रीय चिंतन को गंभीरता से रेखांकित किया।
बताते चलें कि इस संगोष्ठी में बलिया से जुड़े राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे, और उनका साहित्य विशेष केंद्र में रहा। उनके महाकाव्य "आहुति" एवं "वेदमूर्ति" पर केंद्रित शोधपत्र भी प्रस्तुत किए गए। इन सभी शोधपत्रों को पुस्तकाकार रूप में डॉ. रवींद्र पूंजाराम ठाकरे द्वारा संपादित कर लगभग 500 पृष्ठीय ग्रन्थ 'राष्ट्रकवि की अवधारणा और भारत के राष्ट्रकवि' के रूप में विमोचन किया गया।इस कार्यक्रम में अनेक विभूतियां उपस्थित रहीं। जिनमें "आहुति" महाकाव्य के संपादक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह संजय जी भी सम्मिलित रहे। डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य पर डॉ. मोतिम वर्मा गंगा की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। 
छत्तीसगढ़ की धरती पर बलिया के साहित्यकारों का सम्मान और बलिया की धरती से जुड़े राष्ट्रकवि डॉ बृजेश सिंह के साहित्य पर विमर्श बलिया जनपद के लिए गर्व का विषय एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम