मध्यप्रदेश से बगहा आकर तलाकशुदा गर्लफ्रेंड के लिए युवक ने दी जान।
बेतिया, बिहार।
प्रेम में पागल,प्रेमअंधा होता है की कहावत को चरितार्थ करते हुए मध्य प्रदेश से बगहा बिहार में आकर एक युवकअपनी तलाकशुदा गर्लफ्रेंड के लिएआकर जान दे दी।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मध्य- प्रदेश शाहजहांपुर के शुजालपुर मंडी का रहने वाला एक युवक ने बिहार के बागहा मेंअपनी गर्लफ्रेंड के घर आकर सुसाइड कर लिया।मृतक की पहचान शेखर राठोर,उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। युवक को 10121 किलोमीटर की दूरी तय कर रक्षित प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमिका ने जब शादी से मना किया तो उसने जहर पी ली। गंभीर हालत में उसेअस्पताल में ले जाया गया लेकिन बेतिया रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
युवक को 2 साल से फेसबुक के माध्यम से बगहा के डीह डोमोलिया की रहने वाली प्रीति कुमारी जो दो बच्चों की मां थी, जिसका डाइवोर्स हो गया था,उससे प्यार हो गया। युवक एक बार पहले भी प्रीति से मिलने बगहा आया था,दोनों ने शादी करने का प्लान किया था लेकिन प्रीति का कहना है कि शेखर के बदलते व्यवहार और टॉर्चर से परेशान होकर मैं शादी से इनकार कर दिया।प्रीती ने
संवाददाता को बताया कि
अचानक वह मेरे घर आ गया मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतनी दूर से यहां आ जाएगा जब शेखर घर आया तो उसे वक्त मैं और मेरी दोनों बेटी घर पर थी उसने घर में घुसते ही कहा कि प्रति अपना फोन दो,मैं ने फोन देने से मना कर दिया। शेखर नेअचानक अपने फुलपैंट के पॉकेट में जेब में हाथ डाला,एक शीशी निकाली,जो जहर था, उसको वह पी गया,मैं कुछ समझ नहीं पाई,तब तक वह बेहोश हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले गई,जहां डॉक्टर ने उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, युवक को एंबुलेंस से बेतिया ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।एसडीपीओ,निहार भूषण ने संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है,पुलिस ने फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Comments
Post a Comment