सड़क के किनारे खड़े बाइक सवार को स्कार्पियो चालक टक्कर मारकर हुआ फरार।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों शहरी क्षेत्र में बाइक,स्कॉर्पियो,टेंपो,कार एवं अन्य गाड़ियां इतनी तेज रफ्तार में चल रही है, जो अनियंत्रित होकर घटना कोअंजाम दे दे रही हैं। इसका मुख्य कारण सभी चालक मादक पदार्थ, शराब,गांजा,चरस,अफीम का सेवन करके ही गाड़ी की सीट पर बैठ रहे हैं,जो नशे में धुत होकर बाइक, गाड़ी एवंअन्य वाहन चला रहे हैं,जिससे घटना होना संभावित है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नगर थाना क्षेत्र के नाजनी चौक स्थित सड़क के किनारे खड़ी बाइक के पास खड़े चालक को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी,चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संवाददाता को बताया कि स्कॉर्पियो के नंबर केअंत में 2222अंक थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस जांच के बाद ही स्कॉर्पियो का मालिक,चालक का पता चल सकेगा।पुलिस उस स्कार्पियो चालकऔर उसके मालिक को ढूंढने में लग गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम