मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ब्रह्मभोज कार्यक्रम में मृत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिजनों को दी सांत्वना।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के सदस्य चन्द्रदेव सिंह के पिता जी के निधन के उपरांत ब्रह्मभोज कार्यक्रम उनके निवास फलमंडी, न्यू कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी, महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, रज़ी अहमद सिद्दीकी, मिर्जा कर्रार रिज़वी, समीउल्लाह अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है।
Comments
Post a Comment