जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित जेल प्रशासन एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने जिला कारागार की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों की भी गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि जेल प्रशासन एवं स्टाफ द्वारा नियमित रूप से कारागार की चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम