मधुबन रोड कृषि मंडी निकट श्री विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ हवन,पूजन तथा भव्य भंडारा आयोजित।
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
नगर में मधुबन मार्ग स्थिति विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में आदि शिल्पी (निर्माण के देवता) भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विधिवत पूजन, हवन, आरती, पूर्णाहुति उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम एवं दो बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चला।जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन पर कृषि मंडी निकट विश्वकर्मा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।
कृषि मंडी निकट विश्वकर्मा मंदिर पर आचार्य लालमणि विश्वकर्मा एवं आचार्य बिकाऊ शर्मा द्वारा विधिवत पूजन, हवन यज्ञ व मंत्रोच्चार,एवं अंत में आचार्य लालमणि विश्वकर्मा आर्य के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की विधिवत आरती के साथ संपन्न हुआ।
वहीं नगर के विभिन्न यांत्रिक प्रतिष्ठानों में भी श्री विश्वकर्मा पूजन बड़े ही धूमधाम, विधि विधान से मनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में कृषि मंडी निकट विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता छट्ठू राम,पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, रामउग्रह शर्मा (प्रबंधक),दीना नाथ शर्मा (उपाध्यक्ष),हरे राम शर्मा (कोषाध्यक्ष), कमल कुमार शर्मा (महामंत्री),रमेश विश्वकर्मा (सचिव), संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य:- गुलाब चंद शर्मा, संतोष शर्मा, शेषनाथ शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा,ब्रह्माशंकर शर्मा,वशिष्ठ शर्मा, दूधनाथ शर्मा, बबलू शर्मा फर्नीचर, डॉ. रामू शर्मा, घनश्याम शर्मा, (पत्रकार), शेषनाथ शर्मा, बबलू ग्रीन प्लाई, रामबाबू शर्मा पड़री, पुजारी संतोष शर्मा, डॉ. रामजन्म चौहान आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment