दांगी चिकित्सक संघ द्वारा पितृपक्ष मेले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया उद्घाटन।
गया, बिहार।
शहर में एक पखवाड़े तक चलने वाले पितृपक्ष मेला में आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा मुहैया करने के उद्देश्य से दांगी चिकित्सकों द्वारा चंद चांदचौरा मोहल्ले में एक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उपेंद्र प्रसाद, टिकारी के विधायक अजय कुमार दांगी, शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. जयदेव प्रसाद द्वारा दीप प्रचलित कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिविर को संबोधित करते हुए विधायक उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आए पिंडदानों को निःशुल्क चिकित्सा मुहैया कराना एक बड़ी मानवता है।दांगी चिकित्सक संघ इसे करीब 30-35 वर्षों से लगातार इस कार्य को कर रहा है, यह गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए दिन-रात सेवा देने वाले चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि मेले में आए पिंडदानों को निःशुल्क चिकित्सा करने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा से भी जुड़े रहने की सलाह दें।इस अवसर पर शिविर को संबोधित करने वालों में डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ.बृजेश कुमार, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. विद्युत कुमार, डॉ. कपिलदेव प्रसाद,समाजसेवी शत्रुघ्न दांगी,डॉ नरेश प्रसाद, जदयू नेता विनोद कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त अधिवक्ता सुखदेव दांगी, शिक्षक प्रेम कुमार विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दांगी चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. एस के वर्मा व संचालन सचिव डॉ.राजेश कुमार ने की। वहीं शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ जयदेव प्रसाद ने आगत अतिथियों को माला पहनकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
Comments
Post a Comment