पार्षद इरफान कुरैशी का शहर के वरिष्ठजनों ने किया अभिनंदन।
जयपुर, राजस्थान।
आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड 119 के नव निर्वाचित पार्षद इरफान कुरैशी का यहां जगतपुरा रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस पर समाज के वरिष्ठजनों की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया। क्षेत्र के सरफराज कुरैशी एवं वसीम कुरैशी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक रफीक खान, वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन छुट्टन कुरैशी, हाजी नईमुद्दीन, कयाम कुरैशी, जियाउद्दीन कुरैशी, साबिर कुरैशी सहित शहर के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पार्षद एवं विधायक का अभिनंदन करते हुए स्वागत-सत्कार किया।
Comments
Post a Comment