मध्य विद्यालय बहेराडीह में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी संपन्न।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका गुड्डी कुमारी के द्वारा किया गया। सबसे पहले अभिभावकों को बुकें देकर स्वागत किया गया। इसके बाद संगोष्ठी की थीम 'निपुण पाठ: पढ़ना लिखना और गणना' के अंतर्गत अभिभावकों को जानकारी दी गई। अभिभावकों के बीच अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का रिजल्ट भी सुनाया गया।इस दौरान बच्चों के बीच विकसित भारत 2047 को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता भी कराया गया। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुरक्षित शनिवार के तहत नाव दुर्घटना से बचाव की जानकारी बच्चों को दी गई ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राघेबुल हसनैन, नीरज कुमार, धीरू कुमार के अलावे किरण देवी, रीना देवी, मालो देवी, गीता देवी, सुनैना देवी,अरुणा देवी, चंचला देवी, मालो देवी, अनीता देवी, कोशिला देवी, देवंती देवी ,खुशबू देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment