पितृ पक्ष मेल को लेकर चलाया गया सफाई अभियान।

स्थायी व्यवस्था की उठी मांग
रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बोधगया एवं गया क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। माया सरोवर सहित कई प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों द्वारा साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मेला अवधि में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिल सके।
हालांकि कुछ स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई अभियान अक्सर कुछ दिनों तक ही सीमित दिखाई देता है और बाद में कई स्थानों पर पुनः गंदगी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों का मानना है कि केवल अभियान चलाने के बजाय पूरे वर्ष नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बोधगया के गांधी प्रतिमा चौक, बाजार क्षेत्र, महाबोधि मंदिर मार्ग, थाई मंदिर क्षेत्र, घुघरीटांड़, चांदचौरा तथा अन्य प्रमुख सड़कों पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी नागरिकों ने जोर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पान, खैनी एवं अन्य पदार्थों के सेवन के बाद गंदगी फैलने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
नागरिकों ने बिहार सरकार एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि पितृ पक्ष मेला के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं पर्यटन नगरी बोधगया व गया की पहचान स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में बनी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम