हड़बोड़ा नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत,फैली सनसनी,मचा कोहराम।
बेतिया, बिहार।
धूमनगर रेलवे लाइन के पास हरबोड़ा नदी में एक 15 वर्षीय किशोर नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई
मृतक की पहचान, नकटियागंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 निवासी, राधेश्याम प्रसाद के पुत्र, लकी कुमार के रूप में की गई है।संवाददाता को पता चला है कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था,इसी दौरान नदी किनारे बकरी चला रही महिला ने उसे डूबते देखा, शोर मचाया, आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, स्थानीय गोताखोरों के मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की गई,कई घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में में कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, मृतक के घर पर ग्रामीणों के अपार भीड़ जमा हो गई
पुलिस को सूचना मिलती ही घटना स्तर पर राजस्व अधिकारी,राजेश कुमार, थाना प्रभारी,मनोज कुमार सिंह पहुंच गए। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेज दिया,इसके बाद जांच पड़ताल में जुड़ गई।
Comments
Post a Comment