नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल का हुआ भव्य स्वागत।

हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश। 
नवनियुक्त समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल के उन्नाव आगमन पर सिविल लाइन स्थित हवामहल में पूर्व विधायक रामकुमार के भतीजे एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अभिनव कुमार ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जयचंद्र विमल का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और आगामी मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। वक्ताओं ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम