राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर छात्र-युवा ने पकौड़ी, चाय बना कर बेचने तथा जूता पॉलिस कर मोदी सरकार पर किया कटाक्ष।
गया, बिहार।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, एन एस यू आई, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में गया शहर के हृदय स्थल चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 17 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लोगों ने पकौड़ी बना कर बेचने, युवा कॉंग्रेस के साथियों द्वारा चाय बनाने तथा इंटक के लोगों ने जूता पॉलिस कर देश में विगत 12 वर्षो से चरम पर पहुची बेरोजगारी का दंश झेल रहे छात्र-युवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को संदेश देने का काम किया।
इस अवसर पर मौजूद बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू के कलावे युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व महासचिव विपिन बिहारी सिन्हा , एन एस यू आई के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार उर्फ लबी सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, खिजीर हयात, मुन्ना मांझी, आफताब आलम खान, विक्की कुमार, रितेश कुमार, संदीप कुमार, बबलू कुमार, मो शामिल अहमद, आदि ने कहा कि मोदी सरकार 2014 में सत्तासीन होते प्रतिवर्ष 02 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा कर अपने अभी तक के 12 वर्षो के कार्यकाल में 24 करोड़ की जगह 24 लाख भी छात्र, युवा को रोजगार देने का काम नहीं करने के विरोध में देशभर के बेरोजगार आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाकर सरकार से कुछ प्रमुख मांगे मांगने का काम किया है।
प्रमुख मांगों में केंद्र और राज्य सरकारों में खाली पड़े पदों को भरने, पेपर लीक की घटनाओं को रोकने, समय पर भर्ती प्रकिया पूरी करने, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, प्रतियोगिता परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, घोटाला समाप्त करने आदि शामिल हैं।
Comments
Post a Comment