निजी अस्पताल में भर्ती महिला के इलाज के दौरान हुई मौत, जमकर हंगामा,तोड़फोड़।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में स्थित एक निजी डॉक्टर,दिलीप कुमार के क्लीनिक पर, पेट की दर्द की शिकायत के बाद भर्ती 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई महिला के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जंग का हंगामा किया तोड़फोड़ की परिजनों ने संवाददाता को बताया कि डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया हंगामा को सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान, नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला,वार्ड नंबर 12 निवासी, लालबाबू प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई है।पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले के जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे जसवंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि जैसे ही उनकी मां को भक्ति कराया गया इन लोगों ने सुई लगाईऔर सलाइन (पानी)चढ़ा दिया, इसके बाद जो रोगी की हालत तो खराब होती गई,
दोपहर के समय महिला ने दम तोड़ दिया। इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही, देरी का परिजनों ने इल्जाम लगाया है, इसके बाद अस्पताल परी निजी क्लीनिक में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया,सड़क पर जाम लगाकरआवागमन बाधित कर दिया। नगर थाना पुलिस को सूचना मिलती ही पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बूझकर शांत किया ।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि महिला की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद,साथ ही साथ जांच रिपोर्टआने के बाद ही पता चल सकेगा।परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करना शुरू करदेगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम