बदहाल कच्ची सड़क के निर्माण नहीं होने से लटकुटा के ग्रामीणों में असंतोष।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका पंचायत स्थित आदर्श गांव लटकुटा में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।  पंचायत के समाजसेवी युवा  अरविन्द कुमार  ने बताया कि आजादी के बाद से  आजतक गांव में सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। वही ग्रामीण शिवनाथ यादव का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास और सड़क निर्माण को लेकर लंबे-लंबे वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद इन वादों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती।
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि क्षेत्र में सांसद, मंत्री और विधायक जैसे जनप्रतिनिधि होने के बावजूद गांव की सड़क की समस्या का समाधान अब तक क्यों नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की दिशा में जल्द पहल करने की मांग की है।
समाजसेवी युवा अरविन्द कुमार ने सांसद, विधायक को चेतावनी  देते हुए कहा कि अब देखना होगा कि वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे लटकुटा गांव के लोगों की समस्या कब तक दूर होती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम