डीएम ने निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की सुस्ती पर दी कार्रवाई की चेतावनी।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को 48.28 करोड़ रुपये के लागत से बलिया शहर के निर्माणाधीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं मिलने और लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार न होने पर कार्यवाई करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी और मैनपॉवर बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए।
उन्होंने बस स्टैंड के निर्माण के लिए तैयार नक़्शे का भी अवलोकन किया और मौके पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड से अंदर जाने वाली सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 30 मीटर चौड़ी सड़क और बड़ा गेट का निर्माण कराया जाना है। सड़क निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रतिदिन निगरानी करने को कहा। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण में कुछ महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूरी किया जाए ताकि मौके पर निर्माण कार्य की स्पष्ट प्रगति दिखाई दे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य शुरू होने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।कार्यदायी संस्था की ओर से बताया कि बस स्टैंड का निर्माण वर्ष 2024 से शुरू हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं है। कार्य में तेजी लाकर समयवृद्ध तरीके से निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी की अगली बार निरीक्षण के दौरान यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या प्रगति में कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी में स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य में तत्काल सुधार किया जाना आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम