शुद्धपेय"एक्वालायरा" का शीतल जल,प्रतिष्ठान का हुआ भव्य शुभारंभ।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सरकार का नल से जल योजना पूर्णरूप से हर क्षेत्र मेंअसफल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेय मिलनाअसंभव होता नजर आ रहा था,इसी को देखते हुए शहरी और ग्रामीणक्षेत्र में आम जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना एक समस्या बन गई थी,इसी को लेकर इसका समानांतर उपाय के लिए लोगों ने नई तकनीक के माध्यम से शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए कई तकनीक को अपना कर,जल ही जीवन का नए तकनीक अपना लिया है,इसी क्रम में गर्मी के मौसम को देखते हुए सुरक्षित,ठंडा पानीआपूर्ति करने हेतु "कोरा बेलदारी"  वार्ड नंबर-35 बेतिया के बरवत पसराईन में मेसर्स एनके इंटरप्राइजेज शीतल जल निर्माण एवंआपूर्ति कंपनी का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस नई तकनीक से कंपनी के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों कोशीतल,शुद्ध जल के लिए कंपनी का पानी ‘एक्वालायरा’ ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध रहेगा कंपनी के डायरेक्टर,दिल नवाजअख्तर और डॉक्टर जुनैदअख्तर ने संवाददाता को बताया कि व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखते हुए लोगों तक शुद्ध,सुरक्षित गुणवत्तापूर्ण शीतल जल पहुंचाने का संकल्प लिया। कंपनी कीओर से 250 एमएल,500 एमएल और 1000 एमएल की बोतलों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।धार्मिकअनुष्ठान, शादी-विवाह,उपनयन संस्कार,पारिवारिक समारोह सहित अन्य बड़े आयोजनों के लिए थोक ऑर्डर पर विशेष छूट देने की बात भी बताई गई। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।उद्घाटन समारोह में,हड्डी,नस एवं दर्द रोग विशेषज्ञ,डॉ. नेयाजआलम,दंत चिकित्सक,डॉ. मिनहाज कलीम,मौलाना मुर्तजा, मोहम्मद मुजीबुल्लाह, मोहम्मद नसीम,मोहम्मद साबिरअंसारी,मोहम्मद जुमरातीअंसारी,जाबिर आलम,मोहम्मदअली, अत्ताउररहमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद,स्थानीय मोहल्लेवासी,सगेसंबंधी इस्टमित्रआदि की उपस्थित इस मौके सराहनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम