मोबाइल फूडलैब से दूध, से मसाले तक समानों में मिलावट की होगी जांच।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बाजारों में बिकने वाले दूध, तेल,मसाला,खाद्य सामग्री का मौके पर ही जांच होगी, इसके लिए सरकार ने मोबाइल फूड लैब गाड़ी तैयनात करने का फैसला लिया है।यह फूड लैब शहर से लेकर गांव तक खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच करेगा।संवाददाता को इस बात की जानकारी, सुदामा चौधरी ने दी है, इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले केअलावा बिहार के19 जिलों में की जा रही है।खाद्य पदार्थ सामग्रियों में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं होगी।मिलावट करने वाले के पकडाने पर तुरंत सजा दी जाएगी,इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा।इस मोबाइल फूडलैब वाहन पर एक टेक्नीशियन,एक सहायक,एक ड्राइवर रहेंगे।
टेक्नीशियन को ₹25 हजार प्रतिमाह भुगतान होगा,इसके लिए उनकी योग्यता,केमिस्ट्री या फूड टेक्नोलॉजी की जानकारी होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को पटना के म आगमकुआं लैब में 15 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने श्रावणी मेले में लगने वाले दुकानों पर भीड़ को देखते हुए इस मोबाइल फूडलैबवान के माध्यम से खाद्य सामग्री की जांच होगी।खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच का सभी रिपोर्ट एफएसएसएआई पोर्टल परअपलोड होगी।इस मोबाइल फूडलैब वाहन को महीने में 25 दिन फील्ड में रहना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम