मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप देकर किया सम्मान।

-एसएस पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित। वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान।
एसएस पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं होनहार विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं की टॉपर छात्रा अंतिमा शर्मा 97% प्रतिशत अंक एवं सत्र 2025-26 छात्र अवधेश सैन 96% प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय की ओर से लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा रहे। वहीं वार्ड पार्षद  रिंकू उमरवाल, विद्यालय निदेशक डॉ. ओपी टांक, सह निदेशक रेवड़ मल प्रजापत, मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट घनश्याम टेलर, प्रधानाचार्य शिवपाल प्रजापत  सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाए रखा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम