जीएमसीएच बेतिया में एक्सपायर ट्यूब्स का इस्तेमाल पर मरीजों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह?
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल का औचक निरीक्षण के क्रम में,ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल करने वाली ट्यूब्स की एक्सपायरी डेट मार्च 2026 पाई गई। इस संबंध में प्रश्न यह खड़ा होता है कि आखिर जीएमसीएच बेतिया में मरीजों की सुरक्षा के साथ इस तरह की गई खिलवाड़ इतनी बड़ी लापरवाही कैसे और क्यों की गई,इसके जिम्मेदार कौन है? इससे संबंधित बहुत बड़ा प्रश्न यह खड़ा होता है कि बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में मरीज के ब्लडकलेक्शन करने वाली ट्यूब्स जो मार्च 2026 में एक्सपायर हो गई थी,उसका क्यों इस्तेमाल किया जा रहा था,इसको लेकरअस्पताल प्रशासन,इसकी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।बिहार सरकार के सभापति,गैर सरकारी विधेयक संकल्प समिति के फैसल रहमान के साथ सदस्य,अभिषेकआनंद के साथ चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन की मौजूदगी में सारे तथ्य सामनेआए।एक्सपायार्ड ट्यूब्स और संबंधित जिम्मेदारियां से जुड़े दावों की अधिकारिक जांच/ पुष्टि कोअंतिम तथ्य माना जाना चाहिए। इसके अलावा जांच समिति ने जीएमसीएच के विभिन्न वार्डों,ओपीडी सेवा, अस्पताल में संचालित हो रहे अन्य वार्ड की भी जांच की गई अस्पताल में उपस्थित मरीजों से भी उनकी हाल-चाल पूछी गई, अस्पताल में मिलने वाले दवा,सुई,खाना पीना,रहना सहना,स्नान घर,शौचालय, मूत्रालय,डॉक्टर,नर्स, अस्पताल कर्मियों की ड्यूटी चार्ट,व्यवस्था, व्यवहार,अस्पताल में बन रहे भवन निर्माण,सीवरेज, पानी की व्यवस्था निकासी की व्यवस्था,साफ सफाई, रखरखाव,मरीज के मिलने वाली सुविधा,दलालों की उपस्थिति के बारे में भी प्रश्न पूछा गया,अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मियों,सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षागार्ड की पदस्थापन की व्यवस्था, मरीज के विभिन्न स्तरीय जांच,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड, मरीज के रहने के लिए बेड उस पर चादर बिछाने, समय पर खाना,नाश्ता दूध की व्यवस्था पर कई बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के क्रम में कई अनियमितताएं पाई गई, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्स,अस्पताल कर्मियों की मौजूदगी पर भी प्रश्न खड़ा हुआ।
Comments
Post a Comment