नेपाल की सांसद बीना शर्मा की पुस्तक में संत सौरभ के मानवीय दर्शन की प्रस्तुति।

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक पहल में 21वें दिन 21वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर जारी। 
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर/वीरगंज। 
आध्यात्मिक संत सौरभ के जीवन-दर्शन, मानवता और वैश्विक सद्भाव को केंद्र में रखकर चल रही विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के क्रम में 21वें दिन 21वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर जारी किया गया। नेपाल की सांसद श्रीमती बीना शर्मा की पुस्तक ‘हृदयदेखि हृदयसम्म — संत सौरभ र मानवताको सार्वभौमिक हृदय’ में संत सौरभ के मानवीय विचारों को नेपाल की सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है। इसका अंग्रेजी शीर्षक ‘From Heart to Heart – Sant Saurabh and the Universal Heart of Humanity’ है।
कृति में शांति, सद्भाव, मानवता, सेवा, करुणा और पारस्परिक सम्मान को प्रमुख विषय बनाया गया है। पुस्तक विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बीच संवाद, समझ और सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
आवरण पर “शांति, सद्भाव, मानवता, एक परिवार” तथा “विविध संस्कृतियां, एक मानवता” जैसे संदेश प्रदर्शित हैं। नेपाल का ध्वज, हिमालय, नेपाली स्थापत्य और प्राकृतिक दृश्य भारत-नेपाल की सांस्कृतिक निकटता को दर्शाते हैं।
पुस्तक जगत धर्म चक्रवर्ती, सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज, मानद कुलपति एवं धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख के जीवन-दर्शन से प्रेरित है। इसका प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्करण 2026 में गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशंस एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन केंद्र, भारत द्वारा प्रकाशित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम