कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का किया दहन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश में।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को चेतना चौराहे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जागृति होटल के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए चेतना चौराहे पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। 
इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और एसआईआर को लेकर अपनी आपत्तियां उठाईं तथा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
प्रदर्शन में संदीप शुक्ला, नरेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, सियाराम पाल एडवोकेट, उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, अंकुर पाल एडवोकेट, विशाल पाल एडवोकेट, सूरज शर्मा, अभिषेक पाल एडवोकेट, बाबूराम सोनकर, हाजी वसीक, हीरालाल निषाद, धर्मराज चौहान, महेश शुक्ला, आनंद वर्मा, केशव प्रसाद पाल और जिमी पाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम