बेल्थरारोड में दो समितियों ने निकाला भव्य ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस।
जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां रहीं आकर्षक का केंद्र।
रिपोर्ट - धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड़, बलिया। उत्तर प्रदेश।
नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को दोपहर बाद ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस दो समितियों,श्रीमानस मंदिर दुर्गा पूजा एवं महावीरी झंडा समिति और यूनाइटेड क्लब,श्री श्री सार्वजनिक महावीरी झंडोत्सव एवं दुर्गा पूजा समिति के बीच झंडा पताका,ऊंट के साथ बड़े ही हर्षौल्लास,श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से निकाला गया।
सुबह 10 बजे से दोनों समितियों में विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान श्री हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन,हवन आरती हुआ।
इस अवसर पुलिस चौकी निकट भाजपा नेता व पूर्व मंत्री छट्ठू राम के द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया गया था।भंडारे से पूर्व आचार्य जितेश त्रिपाठी (इंदौली) ने वैदिक मंत्रोच्चार से यजमान छट्ठू राम के हाथ भगवान श्री हनुमान जी का विधिवत हवन,पूजन,करवाया। तत्पश्चात छट्ठू राम द्वारा 251ब्राह्मणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सभी ब्राह्मणों को भोज महाप्रसाद ग्रहण कराने के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ।
दोनों समितियों का जुलूस अपरान्ह तीन बजे से अपने-अपने स्थान से निकलकर मानस मंदिर रेलवे चौराहा से मेंन रोड के रास्ते चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी,सोनाडीह मोड़ से बस स्टेशन,नगर पंचायत, रामलीला मैदान होते हुए पुनः मानस मंदिर रेलवे चौराहा और यूनाइटेड क्लब पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में अनेक प्रकार की झांकियां शामिल थीं। जुलूस को देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंचे थे। जुलूस में आए सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए नगर में जगह जगह व्यापारियों, समाजसेवियों द्वारा चना,नींबू शरबत,पानी तो कही पूड़ी सब्जी का भंडारा,कहीं बूंदी प्रसाद का विशेष इंतजाम किया गया था। चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी निकट मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान जी मंदिर पर भी पवन सुत सेवा समिति के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, चना प्रसाद वितरण किया गया। वहीं त्रिमुहानी स्थिति नवनिर्माण दुर्गा सेवा समिति के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए चना,शरबत, बिस्किट, "बेल्थरारोड जिला बनाओ संघर्ष समिति" के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान के द्वारा खुरमा पानी की व्यवस्था, भूखे को अन्न,प्यासे को पानी।जय बाबा बर्फानी।।
बैनर तले नाश्ते की व्यवस्था,इस तरह श्रद्धालुओं के सेवार्थ अनेकों पंडाल कस्बे में लगाये गये थे। जामा मस्जिद के पास गंगा-जमुनी तहजीब का अदभुद मिशाल देखने को मिला। जहाँ हिन्दू,मुस्लिम एकता जिंदाबाद के बैनर तले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी,शर्बत की व्यवस्था की थी।
जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में छः क्षेत्राधिकारी,25 प्रभारी निरीक्षक,54 उपनिरीक्षक, 300 हेड कांस्टेबल,50 महिला कांस्टेबल, होमगार्ड, दो प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड,10 यातायात पुलिस,सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ को देखते हेतु चप्पे - चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक अपने दलबल के साथ भीड़ की निगरानी कर रहे थे।
जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल की भूमिका अहम रही।
श्रीमानस मंदिर महावीरी झंडा व दुर्गा पूजा समिति तथा यूनाइटेड क्लब दुर्गा पूजा एवं महावीरी झंडोत्सव समिति का विशाल जुलूस बड़े धूमधाम से परंपरागत मार्ग से निकल कर अपने अपने स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
जुलूस में भक्ति,उत्साह,और सामाजिक चेतना का अदभुद नजारा देखने को मिला। गाजे - बाजे,ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर युवा मस्ती में झूमते,थिरकते हुए नजर आए। देर शाम चले अखाड़ों के शौर्य प्रदर्शन से भी लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे।
जगह-जगह भक्ति गीत से पूरा कस्बा भक्ति की रश में डूबा रहा। दोनों समितियों की विभिन्न झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रहीं।
जुलूस को देखने के लिए दूर दराज के गांव से भी भारी संख्या में पहले से ही सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जमी हुई थी।
जुलूस में"हर हर महादेव" व "जय श्री राम" "जय श्री हनुमान" की गूंज से पूरा नगर भक्ति मय बना रहा।
नगर में निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद रहा।
जुलूस में प्रमुख रूप से नगर पंचायत प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह,समाजसेवी राजेश दयाल, प्रशांत कुमार मंटू,सभासद निलेश दीपू,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान,श्री विश्वकर्मा मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा,नवनिर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति अध्यक्ष बबलू वर्मा(ग्रीन प्लाई),व्यापारी नेता मधुलाला,अशोक कुमार गुप्त पूर्व चेयरमैन,पूर्व विधायक गोरख पासवान,भाजपा नेता छट्ठू राम,अमरजीत सिंह,सभासद मोहम्मद सद्दाम,नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment