समाज के निर्माण में शिक्षक और कर्मचारी की अग्रणी भूमिका- अनिल यादव

डा बेचन प्रसाद यादव 
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए पुरानी पेंशन योजना समेत विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी है। यह बात बताते हुए सपा के कद्दावर नेता अनिल यादव आगे कहा कि सपा प्रमुख ही शिक्षकों और कर्मचारियों के असली शुभचिंतक हैं।  
अनिल यादव नें बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े सवालों को गंभीरता से देखती है तथा सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
अखिलेश यादव के इस रुख को कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों के संदर्भ में देखा जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना का सवाल सरकारी कर्मचारियों के बीच लंबे समय से महत्वपूर्ण विषय रहा है। इसके अलावा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी समय-समय पर राजनीतिक बहस का हिस्सा बनते रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम