राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित गुड्डी कुमारी को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया सम्मानित।

बोली- सम्मान के बाद मेरी और बढ़ गई है जिम्मेवारी 
रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
 गया(बिहार)।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संघ की ओर से बिहार सरकार द्वारा राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित शिक्षिका गुड्डी कुमारी को विशेष रूप से आमंत्रित कर जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत केसापी स्थित लिटिल स्टार्स विद्यापीठ स्कूल के प्रांगण में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुड्डी कुमारी को बुके, अंगवस्त्र, संविधान की पुस्तक, फूल एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में संघ से जुड़े विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने गुड्डी कुमारी को राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।सम्मान प्राप्त करने के बाद गुड्डी कुमारी ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे कार्यों और मेरी मेहनत को मिला सम्मान है।” उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगी तथा अपनी मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण को बनाए रखेंगी।उन्होंने संघ के सभी सदस्यों को सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में मौजूद शिक्षकों एवं विद्यालय संचालकों ने कहा कि गुड्डी कुमारी की उपलब्धि पूरे शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात है।
सम्मान समारोह में गुरुकुल विद्या मंदिर, एसवीएन एकेडमी, गायत्री पब्लिक स्कूल, लिटिल स्टार्स विद्यापीठ स्कूल, क्वेर्टी विद्या मंदिर, सन वैली रेजीडेंशियल स्कूल, ज्ञान संचार पब्लिक स्कूल, अनिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं नालंदा पब्लिक स्कूल सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम