जीटी रोड पर साढ़े तीन हजार लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद।
गया, बिहार।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों को आज बड़ी सफलता मिली है।जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक पर लगे साढ़े तीन हजार लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम व पता सामने नहीं आया है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों ने उत्पाद विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र राय ने जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर पिपरघट्टी के निकट एक डीसीएम ट्रक पर लदे साढ़े तीन हजार लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। जप्त ट्रक का नंबर एमपी 09जीएच/ 3712 है। जप्त शराब में लिप्त शराब कारोबारी की पड़ताल की जा रही है। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में निरीक्षक उमेश चंद्र राय के अलावे सहायक अवर निरीक्षक राहुल तिवारी, हरेंद्र कुमार, दीपक कुमार राम, उत्तम कुमार के अलावे सैप बल और होमगार्ड के जवान आदि रहे।
Comments
Post a Comment