थाना भीमपुरा पुलिस ने दहेज हत्या में शामिल ससुर को किया गिरफ्तार।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया, उत्तर प्रदेश। 
थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस की टीम ने  दहेज हत्या में शामिल ससुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 13 अगस्त 2026 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरी चचेरी बहन जिसकी शादी 29 अप्रैल 21 को राकेश कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव के साथ हुई थी, जिसे उसके पति, सास,ससुर व देवर के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करना व जान से मांरने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भीमपुरा में मुo अoसo 128/2026 धारा 85,80(2), बीएनएस 4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर 15 अगस्त 2026 को उपरोक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्तों पति राकेश कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव (उम्र करीब 30 वर्ष) और सास इसरावती देवी पत्नी कमलेश यादव (उम्र करीब 56 वर्ष) दोनों निवासी शाहपुर(यादव नगर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया को  गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी इसी क्रम में बृहस्पतिवार 3 सितंबर 2026 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव, हमराहियों कॉन्सटेबल आदित्य यादव और कांस्टेबल सौरभ तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुoअo संo128/2026 धारा 85,80-2 बीएनएस 4डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव (उम्र करीब 53 वर्ष) निवासी शाहपुर (यादव नगर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया को समय प्रातः 9:30 बजे किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पीछे खाकी बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमपुरा द्वारा विधिक कार्रवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम