राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका को किया गया भव्य स्वागत।


 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार।
बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित शिक्षिका गुड्डी कुमारी को विद्यालय वापसी पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की ओर से अंग वस्त्र बुकें एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह इनके व्यक्तिगत परिश्रम, ईमानदारी ,समर्पण और कर्तव्य निष्ठा का प्रतिफल है। वहीं गुड्डी कुमारी ने कहा कि यह सम्मान पाने में मेरे विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों का काफी सहयोग रहा है। यह सम्मान पूरे शिक्षक समुदाय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा संवेदनशीलता और नवाचारों के साथ करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहीं की राज पुरस्कार उनके निरंतर परिश्रम रचनात्मक सोच एवं बच्चों के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। इस अवसर पर राघेबुल हसनैन, नीरज कुमार ,धीरू कुमार, दीपांकर नारायण, सच्चिदानंद प्रसाद, संदीप कुमार, अजीत कुमार ,आरिफ अंसारी, नागेंद्र कुमार सिंह, चंचला देवी, मालो देवी, सत्या देवी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम