बनकरा सैय्यद बुखारा गांव के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह का हृदयगति रुकने से असामयिक निधन।
बिल्थरारोड,बलिया।उत्तर प्रदेश।
विकास खंड सीयर क्षेत्र के बनकरा सैय्यद बुखारा गांव के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह 56 वर्ष का मंगलवार के सुबह दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही गांव सहित शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद घटना की सूचना मिलते ही उनके घर पर जनप्रतिनिधियों और लोगो का ताता लगा हुआ है।बताया जा रहा है कि वह घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़े। लोगो द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। आनन फानन में जिन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर किया जायेगा।
Comments
Post a Comment