दूसरे महिला से प्रेमप्रसंग अपनी पत्नी को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
प्रेमप्रसंग में पत्नी की हत्या का मामला कोई नई बात नहीं है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है,पति अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरे महिला से प्रेम प्रसंग में पड़कर,पत्नी की हत्या करने का मंसूबा बना लेता है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव में एक नवविविधता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।मृतिका के मायके वालों ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। संवाददाता को परिजनों ने बताया कि एक सोची समझी,पूर्वआग्रह से ग्रसित होकर साजिश की गई है, जिसमें दहेज प्रताड़ना दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का विवाद भी शामिल है।
मिट्टी का की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की गई है उनके भाई राजेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुड़िया की शादी 4 दिसंबर 2025 को
भरटिया गांव निवासी, अशर्फी चौधरी के पुत्र, राजा कुमार से हुई थी।
संवाददाता को पता चला है की शादी के बाद से ही गुड़िया कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे,उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। भाई राजनंदन कुमार ने संवाददाता को बताया कि रक्षाबंधन के दिन गुड़िया मायके आई थी,लेकिन ससुराल वालों से वापस बुलाने नहींआए,इस मामले को लेकर 20 जुलाई को पंचायत हुई थी,पंचायती के कागज बनाने के बाद गुड़िया देवी का पति अपने घर ले गया, कर ले जाने के बाद उसके साथ फिर मारपीट की,उसको जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद गुड़िया देवी की पति ने गुड़िया देवी के भाई को फोन कर कहां कि इंजेक्शन देने पर तबियत बिगड़ गई,इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस इस मामले को गहन जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम