माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की लंबित मांगें, डीआईओएस कार्यालय के कामकाज की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना आयोजित किया गया। धरने में महंगाई भत्ता (डीए) के भुगतान, नगर प्रतिकर भत्ता बहाल किए जाने, परिवार कल्याण प्रोत्साहन वेतनवृद्धि लागू करने तथा सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि से बकाया भुगतान किए जाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।
प्रान्तीय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित ने कहा कि राशिकरण की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष की जाए, शिक्षा सत्र को जुलाई से किए जाने तथा सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग पर भी सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने अधिनियम के विरुद्ध कार्य करने वाले पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई।
प्रान्तीय उपाध्यक्ष अफजाल अहमद ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री विनोद चन्द्र वर्मा ने विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए त्वरित निदान की मांग की।
प्रान्तीय उपाध्यक्ष मोहन कृष्ण त्रिवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। वक्ताओं ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज के पांच प्रवक्ताओं की तत्काल बहाली, जिला विद्यालय निरीक्षक के कथित मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने तथा कानपुर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यमिक पटल सहायकों को अधिनियमित व्यवस्था के विपरीत आचरण से प्रतिबंधित करने की मांग की।धरने में पदोन्नति एवं चयन वेतन की स्वीकृति से पूर्व वित्तीय सहमति लिए जाने तथा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री स्तर से निर्देशित ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी का लाभ देने, व्यवसायिक शिक्षकों को विनियमित करने और मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग की गई।महिला शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान, कला, भाषा एवं व्यायाम शिक्षकों को पदोन्नति दिए जाने सहित अन्य मांगों को भी वक्ताओं ने प्रमुखता से रखा।धरने का संचालन राजीव दीक्षित ने किया। इस दौरान राजेंद्र कुरील,अफजाल अहमद,इकिदार अहमद, शिवबहादुर यादव,प्रभाकर श्रीवास्तव, पंकज कुमार वर्मा,बाबूलाल कुशवाहा, जितेन्द्र वाल्मीकि,सुबोध कटियार,विनोद कुमार वर्मा,इंद्रपाल,मोहम्मद शरीफ,आर.पी.यादव,अनिल कुमार,सुरेश यादव सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम