बेतिया में पहली सीएनजी फिलिंग पंप स्टेशन का हुआ शुभारंभ,हर्ष व्याप्त।
बेतिया, बिहार।
जिला में सीएनजी फिलिंग पंप स्टेशन खुलने का बहुत दिनों से इंतजार किया जाता रहा है,मगर इस इंतजार की घड़ीअब समाप्त हो गई।इस जिला में इसका पहला किया गया
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि समीर फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ,सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने किया
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएनजी पंप के शुरू होने से जिले के वाहन चालकों को अब पेट्रोल और डीजल के साथ एक नया इंजन विकल्प उपलब्ध होगा, खासकर वैसे सीएनजी से चलने वाले वाहनों के लिए ईंधन भरने की परेशानी दूर होगी अब तक सीएनजी के लिए जिला से बाहर निर्भरता रहती थी समाजसेवी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक को डॉक्टर सुशील प्रसाद चौधरी ने कहा कि सीएनजी सुविधा की शुरूआत किया विकास की ओर दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस मौके पर, विधायक नारायण प्रसाद, पूर्व विधायक प्रकाश राय, उमाकांत सिंह,ज्ञानेंद्र शरण,अमिताभ चौधरी, डॉक्टर आलोक चंद्र, कंपनी के हेमंत द्विवेदी, के अलावा सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति,समाजसेवी, शिक्षाविद उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment